रांची

बारिश के साथ तेज हवा चलेगी, रांची-सिमडेगा सहित अन्य जिलों के लिए मौसम विज्ञान का अलर्ट जारी

Ranchi : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) रांची ने अलर्ट जारी करते हुए झारखंड के रांची, सिमडेगा, पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग लातेहार सहित अन्य जिलों बारिश और तेज हवा चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है .

विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में हल्की गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. वज्रपात होने की संभावना भी बलवती है.

इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है. यह चेतावनी 5 अप्रैल को दोपहर 2 बजे तक प्रभावी रहेगी.

मौसम विभाग और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों से खराब मौसम के दौरान घर के अंदर रहने की सलाह दी है. खासकर बिजली चमकने के समय पेड़ों और ऊंचे ढांचों से दूर रहने को कहा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *