Home

जेएससीए सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट एलीट ग्रुप (एच.पी. बोधनवाला ट्रॉफी): चार मुकाबलों में रोमांच, वेस्ट सिंहभूम, जमशेदपुर, बोकारो और रांची विजयी

रांची : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) द्वारा आयोजित जेएससीए सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट एलीट ग्रुप (एच.पी. बोधनवाला ट्रॉफी) में आज चार मुकाबले खेले गए। सभी मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया।

पहला मुकाबला (JSCA स्टेडियम): वेस्ट सिंहभूम बनाम रामगढ़
रामगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 266/8 रन बनाए। योगेश भास्कर ने शानदार 118 रन तथा रोशन कुमार ने 85 रन की पारी खेली। वेस्ट सिंहभूम की ओर से वरुण सिंह ने 4/49 विकेट लिए।
जवाब में वेस्ट सिंहभूम ने 46.4 ओवर में 269/5 रन बनाकर 5 विकेट से जीत दर्ज की। अनुराग संजय (60*) एवं सचिन दुबे (46) ने अहम योगदान दिया।
प्लेयर ऑफ द मैच: योगेश भास्कर

दूसरा मुकाबला (JSCA ओवल ग्राउंड): जमशेदपुर बनाम देवघर
जमशेदपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में विशाल 424/7 रन बनाए। विवेक कुमार (122), शरणदीप (60) एवं चंदन मुखी (58) ने शानदार बल्लेबाजी की।
देवघर की टीम 37.4 ओवर में 221 रन पर सिमट गई। राघव शरणम् (105) और गौरव शर्मा (50) ने संघर्ष किया। जमशेदपुर की ओर से चंदन मुखी ने 6/42 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया।
परिणाम: जमशेदपुर 203 रन से विजयी
प्लेयर ऑफ द मैच: चंदन मुखी

तीसरा मुकाबला (टूरियन वर्ल्ड स्कूल): बोकारो बनाम जामताड़ा
बोकारो ने 42 ओवर में 201 रन बनाए, जिसमें आयुष (60) और अतुल (36) ने योगदान दिया। जामताड़ा की ओर से ह्रितिक अनंत ने 3/30 विकेट लिए।
जवाब में जामताड़ा 46.3 ओवर में 190 रन पर ऑलआउट हो गई। रितेश ऋतुराज (69) और अविनाश (36) ने संघर्ष किया। बोकारो की ओर से आदित्य (3/24) एवं अतुल सिंह (3/41) ने बेहतरीन गेंदबाजी की।
परिणाम: बोकारो 11 रन से विजयी
प्लेयर ऑफ द मैच: आदित्य सिंह

चौथा मुकाबला: रांची बनाम हजारीबाग
रांची ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 296/8 रन बनाए। राजनदीप सिंह (67) एवं पंकज कुमार (62) ने महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। हजारीबाग के अश्वनी झा ने 3/67 विकेट लिए।
जवाब में हजारीबाग की टीम 46 ओवर में 220 रन पर सिमट गई। आनंद कुमार (79) और अमन कुमार (40) ने प्रयास किया। रांची की ओर से मोहित कुमार (3/37) और ईशान ओम (2/34) ने शानदार गेंदबाजी की।
परिणाम: रांची 76 रन से विजयी
प्लेयर ऑफ द मैच: राजनदीप सिंह

इन मुकाबलों के साथ प्रतियोगिता में रोमांच और प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ती जा रही है, जहां सभी टीमें शानदार प्रदर्शन कर खिताब की दौड़ में बनी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *