Home

रामनवमी की छुट्टी अब 27 को, कार्मिक ने जारी की अधिसूचना, सचिवालय में अब तीन दिनों की छुट्टी

रांची – राज्य की सरकार ने 27 मार्च को रामनवमी की छुट्टी की घोषणा की है. कार्मिक विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य की सरकार को विभिन्न माध्यम से जानकारी मिली है कि राज्य में रामनवमी 26 की जगह 27 मार्च को मनाया जा रहा है. लिहाजा, रामनवमी की छुट्टी 27 मार्च को घोषित की जाती है. इस घोषणा के साथ अब राज्य सचिवालय मे एक साथ तीन दिनों की छु्ट्टी हो जायेगी. इस घोषणा के साथ ही अब बैंकों की छुट्टी भी तीन दिनों की हो जायेगी. शुक्रवार को रामनवमी की छुट्टी, 28 को लास्ट शनिवार और फिर अगले दिन 29 मार्च को रविवार की छुट्टी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *