रांची

16वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 हेतु झारखंड टीम का चयन ट्रायल 8 अप्रैल को रांची में


रांची। 29 अप्रैल से 10 मई 2026 तक पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 में भाग लेने के लिए झारखंड जूनियर महिला हॉकी टीम के गठन हेतु खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 08 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा।
यह चयन ट्रायल रांची स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोराबादी में संपन्न होगा। महिला वर्ग के लिए चयन प्रक्रिया सुबह 08:30 बजे से प्रारंभ होगी।
ट्रायल में झारखंड की वे महिला हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकती हैं, जिनकी जन्म तिथि 01 जनवरी 2007 या उसके बाद की है। चयन ट्रायल में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड एवं नगर निगम या ग्राम पंचायत द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा।
हॉकी झारखंड ने सभी पात्र खिलाड़ियों से समय पर उपस्थित होकर ट्रायल में भाग लेने की अपील की है। 🏑

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *