Home

28वीं नेशनल सेपक टकरा प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांच, टीम इवेंट में मणिपुर का दबदबा

रांची : 28वीं नेशनल सेपक टकरा प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन उत्साहपूर्वक जारी रहा। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित किया।

इंटरनेशनल सेपक टकरा फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल दातुक अब्दुल हलीम बिन कादर ने आज एक विशेष प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने भारत में सेपक टकरा के उज्ज्वल भविष्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश में इस खेल के विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत का प्रदर्शन आगामी जापान में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में और बेहतर होगा।

सेपक टकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव श्री नरेश कुमार ने जानकारी दी कि हाल ही में जापान में आयोजित एशियन सेपक टकरा चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले एशियन गेम्स सहित अन्य प्रतियोगिताओं में भी भारतीय खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

इस अवसर पर श्री बाबू कवलेकर एवं श्री उदय साहू भी उपस्थित रहे।

टीम इवेंट का पदक वितरण समारोह आयोजित
दूसरे दिन टीम इवेंट के विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में शालिनी विजय (प्राचार्य, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, रातू), रेखा नायडू (प्राचार्य, मनन विद्यालय) एवं शिप्रा प्रकाश (प्राचार्य, गोविंद राम कतारुका पब्लिक स्कूल) सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

रेगु इवेंट के मुकाबले जारी
प्रतियोगिता के दूसरे दिन रेगु इवेंट के मुकाबले भी जारी रहे, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

टीम इवेंट के परिणाम:

बालक वर्ग:

  • गोल्ड – मणिपुर
  • सिल्वर – बिहार
  • ब्रॉन्ज – नागालैंड, उत्तर प्रदेश

बालिका वर्ग:

  • गोल्ड – मणिपुर
  • सिल्वर – महाराष्ट्र
  • ब्रॉन्ज – केरल, असम

प्रतियोगिता का आगामी चरण और भी रोमांचक होने की उम्मीद है, जिसमें देशभर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *