गाजियाबाद से पकड़े गए पाकिस्तानी जासूसों का बड़ा खुलासा, देवघर मंदिर भी था निशाने पर

कि नेटवर्क किस तरह लोगों को जोड़ रहा था।
अब हवाला नेटवर्क पर शिकंजा
जासूसी नेटवर्क का खुलासा होने के बाद अब पुलिस हवाला चैनल को तोड़ने में जुट गई है। जांच में सामने आया कि पाकिस्तान से पैसे हवाला के जरिए पंजाब रूट से भेजे जाते थे।
- पैसे दुकानदारों, करीबियों और मनी ट्रांसफर सेंटरों के खातों में आते थे
- फिर इन्हें नकद में निकाल लिया जाता था
अब पुलिस उन सभी खातों और लोगों की पहचान कर रही है, जिनके जरिए यह पैसा ट्रांसफर हुआ। खातों की जांच से पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है।
क्या है आगे की जांच का फोकस
फिलहाल जांच एजेंसियों का फोकस तीन चीजों पर है:
- पूरे जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश
- जुड़े हुए लोगों की पहचान
- हवाला फंडिंग चैनल को खत्म करना
इस मामले में आगे और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
