रांची में तीन दिन चला प्रकृति महोत्सव, जंगल और पानी बचाने का दे गया संदेश

पर खुशी साफ दिखी। वन प्रचार प्रमंडल रांची के डीएफओ श्रीकांत वर्मा ने भी सभी कलाकारों और प्रकृति प्रेमियों को सम्मानित किया और लोगों से अपील की कि वे जंगल और वन्य जीवन की रक्षा में आगे आएं।
कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
इस पूरे कार्यक्रम में वन विभाग के कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे। इनमें विश्वनाथ शाह, ए टी मिश्रा, रवि रंजन, वेंकटेश्वर लू, एस आर नटेश, विजय शंकर दूबे और अंजिक्य बनकर शामिल रहे।
एक संदेश जो दिल में रह गया
तीन दिनों तक चले इस कैंप ने एक साफ संदेश दिया कि अगर आज हम प्रकृति को नहीं बचाएंगे, तो आने वाली पीढ़ियों को बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। कला, संवाद और जागरूकता के जरिए लोगों को यह समझाने की कोशिश की गई कि प्रकृति सिर्फ देखने की चीज नहीं, बल्कि हमारे जीवन की सबसे बड़ी जरूरत है।
