देवघर

देवघरः 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, कस्टमर केयर अधिकारी बन करते थे ठगी

देवघरः 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, कस्टमर केयर अधिकारी बन करते थे ठगी

Deoghar : देवघर जिला पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसपी सौरभ के निर्देश पर साइबर थाना की टीम ने सारठ थाना क्षेत्र के पुरनीकरहैया जंगल में छापेमारी कर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि जंगल में कुछ युवक फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं.

गिरफ्तार आरोपियों में असलम अंसारी, राहुल कुमार दास, आशीष यादव, विपीन कुमार यादव व नितीश कुमार के रूप में हुई है. उनके पास से सात मोबाइल फोन व आठ सिम कार्ड बरामद किए गए हैं.पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी गूगल पर फर्जी मोबाइल नंबर कस्टमर केयर के नाम से अपलोड कर लोगों को फोन कर झांसे में लेते थे.

ये लोग खुद को Flipkart, Amazon, PhonePe, Paytm और Airtel Payment Bank का अधिकारी बताकर कैशबैक, पीएम किसान योजना, लोन और एसबीआई क्रेडिट कार्ड के नाम पर लिंक भेजकर ऑनलाइन ठगी करते थे. छापेमारी में देवघर साइबर थाना के पुलिस निरीक्षक शिवनारायण कामत, एएसआई संतोष कुमार मंडल व पुलिस बल के जवान शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *