रामगढ

रजरप्पा में युवक के साथ मारपीट करने के आरोप में सभी पुलिसकर्मी सस्पेंड

रजरप्पा मंदिर

Rajrappa : रजरप्पा मंदिर परिसर में युवक के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करने के आरोप में पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। जिन्हें सस्पेंड किया गया है, उनमें श्याम लाल महतो, राधेश्याम कुजूर, बहादुर उरांव और जॉनसन सुरीन शामिल हैं।

मालूम हो कि मां छिन्नमस्तिका के दरबार में पूजा-अर्चना करने परिवारवालों के साथ बदसलूकी की गयी थी। यहां तक कि परिवार के एस पुरुष सदस्य को बेतरह मारा-पीटा गया था। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद एसपी अजय कुमार ने चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ी चर्चा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ पुलिसकर्मी एक युवक के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार के साथ मां छिन्नमस्तिके के दर्शन के लिए मंदिर परिसर आया था। मिली जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर में किसी मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर मौजूद प्रशासनिक कर्मियों ने संयम खो दिया और युवक के साथ मारपीट करने लगे।

परिवार के सामने हुई मारपीट

घटना का सबसे दुखद पहलू यह रहा कि युवक के साथ उसके ही परिवार के सामने कथित रूप से मारपीट की गई। वायरल वीडियो में युवक की पत्नी भी बीच-बचाव करने की कोशिश करती नजर आ रही है, लेकिन स्थिति को संभालने के बजाय विवाद और बढ़ता दिखाई देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *