रांची

पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने निभाई किसान की भूमिका, अपने गांव में की धान रोपनी

रांची, 20 जुलाई : झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री और कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की एक बार फिर किसान की भूमिका में नजर आए। रविवार को वह रांची के अपने पैतृक गांव बनहोरा पहुंचे और परंपरागत तरीके से हल-बैल से खेत जोतने के बाद धान की रोपनी की।

सुबह-सुबह खेतों में पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले पानी से भरे खेत में हल चलाया और फिर खुद ही धान की रोपाई की।


बंधु तिर्की का बयान:

“आधुनिकता के युग में बदलाव जरूरी है, परंतु अपनी मिट्टी और परंपरा से जुड़ाव उससे भी अधिक जरूरी है। खेत-खलिहान ही समृद्ध झारखंड का आधार हैं। यह धरती और इसकी उपज ही हमारे जीवन का मूल आधार है, इसके बिना मानव जीवन संभव नहीं।”


बंधु तिर्की का यह कदम झारखंड में कृषि और ग्रामीण जीवन को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *