बिहार

बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर! नीतीश कुमार के बाद अगला CM कौन, जानें निशांत को लेकर JDU की रणनीति

Nishant Kumar enter Rajya Sabha

पटनाः बिहार की राजनीति में होली के दिन एक बड़े राजनीतिक उलटफेर का संकेत मिल रहा है। नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने की चर्चा के बाद अब बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है।

नीतीश कुमार का विकल्प तलाशना आसान नहीं

20 वर्षों तक बिहार की राजनीति पर एकछत्र राज करने वाले नीतीश कुमार के विकल्प का तलाश करना जदयू और बीजेपी नेतृत्व के लिए आसन काम नहीं हैं।

निशांत कुमार की सक्रिय राजनीति में एंट्री तय

नीतीश कुमार की ओर से मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि अगला मुख्यमंत्री बीजेपी कोटे से हो सकता है। वहीं नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की सक्रिय राजनीति में एंट्री भी तय मानी जा रही है और उन्हें उपमुख्यमंत्री या सरकार में कोई महत्वपूर्ण पद दिया जा सकता है।

राज्यसभा चुनाव परिणाम के बाद सीएम पद पर फैसला

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 16 मार्च को राज्यसभा का चुनाव परिणाम आने के बाद ही नीतीश कुमार की जगह किसी दूसरे नेता को बिहार की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अगला मुख्यमंत्री जदयू कोटे से ही होगा या फिर मुख्यमंत्री का पद बीजेपी के खाते में जाएगा।

निशांत कुमार को महत्वपूर्ण पद

जदयू की ओर सेनिशांत कुमार को सक्रिय राजनीति में लाकर उन्हें उपमुख्यमंत्री या किसी महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंप जा सकती है। पार्टी की ओर से एक रणनीति के तहत पिछले कई महीनो से निशांत कुमार को आगे बढ़ाया जा रहा था, लेकिन इसके बावजूद नीतीश कुमार का विकल्प तलाशना पार्टी और एनडीए नेताओं के लिए आसान नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *