होली के रंग में रंगी राजधानी, बलम पिचकारी, लाल परी, पार्टी ऑल नाइट की धुन पर थिरके रांचीवासी

Ranchi : राजधानी में हर तरफ़ आज होली की धूम है. हटिया, डोरंडा, मेन रोड, बरियातू, खेल गांव सहित कई जगहों पर लोग होली के मस्ती में लोग डूबे हैं.

पूरी राजधानी फिल्मी गानों बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी…., रंग बरसे भीगे चुनरवाली, पार्टी ऑल नाइट….., लाल परी ओ लाल परी… जैसे गानों की धुन पर थिरक रही है.

वहीं खेल गांव के फेज वन में छोटा सा तालाब बनाकर सभी एक दूसरे को उस पानी में डुबाकर होली का आनंद उठा रहे हैं.

