रांची

व्यापारिक हितों और नगर विकास पर चैम्बर–नगर परिषद् की अहम बैठक

रांची: Federation of Jharkhand Chamber of Commerce and Industries द्वारा आज चैंबर भवन में Chaibasa Nagar Parishad के नवनिर्वाचित अध्यक्ष Nitin Prakash का भव्य अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर चाईबासा शहर के व्यापारिक विकास, आधारभूत संरचना की मजबूती, स्वच्छता व्यवस्था, पार्किंग समस्या, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी एवं बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

चैम्बर पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को उनके निर्वाचन पर बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में नगर परिषद् व्यापारियों एवं आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाएगी।

अध्यक्ष Nitin Prakash ने आश्वस्त किया कि नगर परिषद् व्यापारिक हितों की रक्षा तथा शहर के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद् और व्यापारिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर चाईबासा को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक नगर के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु वे सदैव उपलब्ध रहेंगे।

चैम्बर अध्यक्ष Aditya Malhotra ने कहा कि नगर परिषद् के साथ समन्वय स्थापित कर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा तथा चैम्बर विकासात्मक कार्यों में सक्रिय सहयोग की भूमिका निभाएगा।

पूर्व अध्यक्ष Kishore Mantri ने कोल्हान प्रमंडल में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के रूप में Nitin Prakash द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके अनुभव और सक्रिय नेतृत्व से नगर परिषद् के कार्यों में सकारात्मक परिणाम अवश्य देखने को मिलेंगे।

इस अवसर पर चैम्बर के उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव रोहित पोद्दार, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *