रांची

रांची में बाप-बेटे के साथ मारपीट करने वाले 12 गिरफ्तार, राइफल-पिस्टल और 3 SUV जब्त

मारपीट

Ranchi : रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र के नयासराय गांव में 28 फरवरी की रात मारपीट की बड़ी घटना हुई। कुछ लोगों ने गांव के जाकिर अंसारी (57) और उनके बेटे पर हमला कर दिया। हमले में बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे दलादली स्थित एस्टन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही विधानसभा थाना की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में छोटू खालखो, कुलदीप खलखो, बबलू कुजूर, शुभम प्रजापती उर्फ मित्तल प्रजापती, कमलेश महली, चंदन टोप्पो, राज किशोर उरांव, प्रदीप लोहार, सुमित कुमार सिंह, मुकेश कुमार, रवि कुमार और दिलजन मुण्डा शामिल हैं। दोआरोपी अरुण खलखो और अजय तिर्की घायल हालत में अस्पताल में इलाजरत हैं।

30 नामजद, 10-15 अज्ञात पर केस

जाकिर अंसारी के आवेदन पर विधानसभा थाना में कांड संख्या 21/26 (दिनांक 1 मार्च 2026) दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में 30 नामजद और 10-15 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। मामला भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

हथियार और गाड़ियां बरामद

पुलिस ने मौके से 3.15 बोर की फोल्डेबल राइफल, एक देशी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस (7 एमएम) और एक खाली मैगजीन जब्त की है। इसके अलावा दो स्कॉर्पियो, एक फॉर्च्यूनर और एक बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। 12 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

कई थानों की संयुक्त कार्रवाई

कार्रवाई में हटिया डीएसपी के नेतृत्व में रातू, नगड़ी, खेलगांव और दलादली ओपी की पुलिस टीम शामिल रही। इस छापेमारी टीम में हटिया डीएसपी पीके मिश्रा, रातू थानेदार राम नारायण सिंह, विधानसभा थाना प्रभारी गणेश यादव, नगड़ी थाना प्रभारी प्रवीण कुमारी, थाना प्रभारी खेलगांव अभिषेक राय, दलादली ओपी प्रभारी सत्य प्रकाश उपाध्याय, एसआई आनंद पंडित, दिनेश कुमार, मो. फिरोज, और सिपाही अमरेन्द्र कुमार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *