रांची

झारखंड में 13 महीनों से PDS में चीनी गायब, राशनकार्डधारकों को चना‑नमक भी नसीब नहीं

कार्डधारक

Ranchi : रांची और पूरे राज्य में करीब 9 लाख अंत्योदय कार्डधारक पिछले 13 महीनों से चीनी नहीं पा रहे हैं। योजना के मुताबिक हर कार्डधारक को महीने में एक किलो चीनी मिलना चाहिए, लेकिन लगातार विफलता के चलते यह सप्लाई रुकी हुई है।

चना और नमक भी गायब

सिर्फ चीनी ही नहीं, बल्कि जुलाई 2025 से सभी राशनकार्डधारकों को चना दाल और नमक भी नहीं मिल पा रहा है। योजना के अनुसार, हर राशनकार्डधारक को 1 किलो चना दाल और 1 किलो नमक मिलना चाहिए था। हालांकि, चावल और गेहूं का वितरण नियमित रूप से जारी है।

टेंडर जारी, लेकिन सप्लाई नहीं

जानकारी के अनुसार, चीनी की आपूर्ति के लिए बार‑बार टेंडर जारी किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिलने के कारण वितरण बंद है।

कुल लाभार्थी और स्थिति

राज्य में करीब 2.61 करोड़ लोग PDS के माध्यम से राशन पाते हैं। इसमें 25 लाख ग्रीन राशन कार्डधारक शामिल हैं।

फेयर प्राइस शॉप डीलर का दर्द

फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन, रांची जिला शाखा के अध्यक्ष ज्ञानदेव झा ने बताया कि होली जैसे त्योहारों पर भी अंत्योदय कार्डधारकों की थाली से मिठास गायब है। 13 महीनों से चीनी नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *