रांची

रांची में 8 मार्च को होगी JITO महिला कार रैली, कैंसर और थैलेसीमिया पर जागरूकता

रांची

Ranchi : राजधानी में JITO (Jain International Trade Organization) रांची चैप्टर की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस–2026 के अवसर पर राष्ट्रीय महिला दिवस कार रैली आयोजित की जाएगी। प्रेस क्लब रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी गई। प्रेस वार्ता में सरोज जैन और एकता बरजात्या ने बताया कि यह रैली 8 मार्च को पूरे देशभर में एक साथ आयोजित की जाएगी।

रैली का उद्देश्य : स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि इस रैली का मुख्य मकसद समाज में थैलेसीमिया और कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना और महिलाओं को सशक्त बनाने का संदेश देना है। वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का अभियान है। जब महिलाएं जागरूक और आत्मनिर्भर होंगी, तभी समाज और राष्ट्र की प्रगति संभव है।

रैली का मार्ग और पुरस्कार

रांची में कार रैली का मार्ग मोराबादी ग्राउंड से प्रेमसंस मोटर तक तय किया गया है। रैली में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रहेगी और विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। आयोजन के माध्यम से सामाजिक उत्तरदायित्व, स्वास्थ्य जागरूकता और नारी शक्ति के महत्व को रेखांकित किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रमुख हस्तियां और सहयोगी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से अतुल गेरा, सरोज पांड्या, एकता जैन, प्रियंका पाटनी उपस्थित थीं। इसके अलावा आभा भंडारी, रिंकी अजमेरा, रेखा कला, सीमा गंगवाल, मधु अजमेरा, कोमल पाटनी, मोनिका जैन सहित कई महिला सदस्य और डॉक्टर कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *