झारखंड

झारखंड में बारिश से चार डिग्री गिरा तापमान, धालभूमगढ में 28. 02 मिमी हुई बरसात

रांची, 24 फ़रवरी । झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में हुई बारिश से तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। आनेवाले तीन से चार दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने मंगलवार को दी।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ में 28.2 मिमी रिकार्ड की गई। पिछले 24 घंटों में राज्य में जिन इलाकों में बारिश हुई उनमें कांके के बीएयू के पास 19.2 मिमी, हजारीबाग के बरही में 12.2 मिमी, मझगांव में 12.4, रांची में 9.6, हजारीबाग डीवीसी इलाके में 9.2, गुमला के बिशुनपुर में 8.5, लोहरदगा में 8.5 मिमी, लातेहार जिले के बालूमाथ में 08 मिमी, रामगढ़ में 7.8 मिमी, गोविंदपुर और रांची के मांडर में 6.4 सहित कई इलाकों में बारिश रिकॉर्ड की गई।

विभाग के अनुसार, मंगलवार की देर शाम तक राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग को छोड़कर शेष भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हलके दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मंगलवार को रांची में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम 18.2 डिग्री, डालटेनगंज में अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम 13.6 डिग्री, बोकारो में अधिकतम तापमान 32.1 और न्यूनतम 16.1 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *