खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के लिए झारखंड के 33 एथलीटों का चयन, मोराबादी स्टेडियम में हुआ ट्रायल
रांची: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आगामी मार्च माह में छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के लिए झारखंड के आदिवासी एथलीटों के चयन को लेकर बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी, रांची में 14 से 15 फरवरी तक द्वितीय संस्करण खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस चयन प्रतियोगिता का आयोजन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, झारखंड एथलेटिक्स संघ एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
इस प्रतियोगिता में झारखंड के 13 पुरुष एवं 20 महिला एथलीटों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 33 एथलीटों ने प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के लिए संभावित सूची में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
इस उपलब्धि पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, खेल मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू, खेल सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक आसिफ इकराम, झारखंड ओलंपिक संघ के सचिव मधुकांत पाठक, खेल उपनिदेशक राजेश कुमार, जेएए अध्यक्ष सी.डी. सिंह, सचिव एस.के. पांडे, नोडल पदाधिकारी उमेश लोहरा, टीम मैनेजर मनोज कुमार, देवेंद्र सिंह, मणिकांत, कोच आंसू भाटिया, नीरज कुमार एवं योगेश यादव सहित राज्य के खेल प्रेमियों ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
वहीं आयोजन में साईं रांची के सहायक निदेशक करण साधवानी, साईं कोच जगन टोपनो, प्रतियोगिता मैनेजर पी.के. मोहंती, अनवर हुसैन एवं एएफआई के तकनीकी पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा।
पुरुष वर्ग के प्रमुख परिणाम
लालू कालुंडिया – 10000 मीटर – चौथा स्थान, 5000 मीटर – आठवां स्थान
राहुल ओरांव – 1500 मीटर – प्रथम, 4×400 मीटर – प्रथम, 800 मीटर – नौवां स्थान
रसिक चंद्र हस्सा – 1500 मीटर – आठवां, 800 मीटर – आठवां, 4×400 मीटर – प्रथम
साकेत मिंज – 400 मीटर – प्रथम
रामचन्द्र सांगा – तृतीय, 4×400 मीटर – प्रथम
अमानुएल किस्कू – 110 मीटर हर्डल्स
राजन राज मरांडी – ऊंची कूद – सातवां स्थान
शिव कुमार सोरेन – 100 मीटर एवं 200 मीटर – प्रथम, 4×100 मीटर – द्वितीय
दीपक टोप्पो – 100 मीटर – पांचवां, 4×100 मीटर – द्वितीय
जगदीश ओरांव – 10000 मीटर वॉक – छठा स्थान
मनीष बेदिया – 400 मीटर बाधा दौड़, 4×400 मीटर – प्रथम
बिनित ओरांव – लंबी कूद – प्रथम
दीपक मुंडा – लंबी कूद – छठा स्थान, 4×100 मीटर – द्वितीय
महिला वर्ग के प्रमुख परिणाम
रितु लकरा – 10000 मीटर – छठा स्थान
चिंतामणि टूटी – 1500 मीटर – छठा, 400 मीटर – नौवां, 4×400 मीटर – प्रथम
अनीशा कुमारी – 1500 मीटर – आठवां स्थान
पिंकी लकड़ा – हाई जंप – चौथा स्थान
सविता मुर्मू – भाला फेंक – प्रथम
पृथ्वी ओरांव – 100 मीटर एवं 4×100 मीटर – प्रथम, लंबी कूद – तृतीय
पुतुल बास्की – 100 मीटर – द्वितीय, 4×100 मीटर एवं 4×400 मीटर – प्रथम
नेहा खलको – 10000 मीटर पैदल चाल – प्रथम
उषा कुमारी – 10000 मीटर पैदल चाल – सातवां स्थान
हीरा संगा – 5000 मीटर – आठवां स्थान
आशा किरण बारला – 800 मीटर – तृतीय, 4×400 मीटर – प्रथम
तनीशा कुमारी – 800 मीटर – सातवां, 4×400 मीटर – प्रथम
शिवानी कुमारी – 400 मीटर बाधा दौड़, 4×400 मीटर – प्रथम
सिम्मी कुमारी – 400 मीटर बाधा दौड़ – छठा स्थान
अनामिका ओरांव – 200 मीटर – तृतीय, 4×100 मीटर – प्रथम
अनुष्का तिर्की – 200 मीटर – 11वां स्थान, 4×100 मीटर – प्रथम
प्रीति लकड़ा – लंबी कूद – द्वितीय स्थान
रामी कुमारी – डिस्कस थ्रो – पांचवां स्थान
कांति कुमारी – डिस्कस थ्रो – 13वां स्थान
यह सभी चयनित एथलीट आगामी खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य के खेल प्रेमियों को इन खिलाड़ियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है।
