रांची

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दी सेवा और संघर्ष की सीख, इरबा में छात्रों को किया प्रेरित

इंस्टीट्यूशन

Ranchi : रांची के इरबा स्थित फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में आज यानि शनिवार को 22वीं लैंप लाइटिंग और कैंपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हुईं। समारोह में हम सभी के अभिभावक एवं मेदांता के सलाहकार मंजूर अहमद अंसारी, निदेशक डॉ. शाहीन कौशर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

फ्लोरेंस ग्रुप का संघर्ष और शिक्षा में गुणवत्ता

फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के संस्थापक हाजी अहसान अंसारी के बताए हुए सिद्धांत पर यह संस्थान लगातार आगे बढ़ रहा है। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद संस्थान ने शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन में कभी समझौता नहीं किया। यही वजह है कि झारखंड ही नहीं, दूसरे राज्यों के छात्र भी इस संस्थान में नामांकन लेने की इच्छा रखते हैं।

सेवा और संघर्ष का मार्ग
मंत्री शिल्पी ने कहा कि सेवा का मार्ग आसान नहीं होता, यह संघर्ष और त्याग का मार्ग है। कई बार समय की सीमा को लांघते हुए भी अपने कर्तव्य का पालन करना पड़ता है। संस्थान में बहुत सारे ऐसे गरीब परिवार के बच्चे नर्सिंग की शिक्षा ले रहे हैं, जिनके माता-पिता ने मुश्किल हालात में उन्हें यहां भेजा है। मंत्री ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से अपने परिवार के सपनों को साकार करना है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि झारखंड सरकार संवेदनशील है और मेडिकल के क्षेत्र में छात्रों और संस्थानों की मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

छात्रों और अभिभावकों के लिए संदेश

समारोह के दौरान छात्रों को उनके भविष्य की तैयारी के लिए प्रोत्साहित किया गया और उन्हें शिक्षा के महत्व, अनुशासन और मेहनत की सीख दी गई। अभिभावकों को भी संस्थान के योगदान और बच्चों की पढ़ाई में सहयोग के लिए सराहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *