PM मोदी ने मोतिहारी से ₹7,196 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात, 4 अमृत भारत ट्रेन को किया रवाना
मोतिहारी, 18 जुलाई 2025 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के मोतिहारी से लगभग ₹7,196 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी उपस्थित रहे।
हैलीपैड से मंच तक पीएम मोदी खुली गाड़ी में जनता का अभिवादन करते हुए पहुंचे, जहां लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए और फूलों की बारिश की।
🚄 प्रमुख घोषणाएँ और परियोजनाएं:
🔹 कुल लागत: ₹7,196 करोड़
🔹 सड़क परिवहन मंत्रालय की परियोजनाएं: ₹1,173 करोड़
🔹 इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय: ₹63 करोड़
🔹 रेलवे परियोजनाएं: ₹5,398 करोड़
🔹 पूर्वी चंपारण के लिए विशेष योजनाएं: ₹700 करोड़
🏠 पीएम आवास योजना से लाभ:
- 40,000 लाभार्थियों को ₹162 करोड़ की राशि ट्रांसफर
- 12,000 लाभार्थियों का वर्चुअल गृह प्रवेश
🚆 रवाना की गई 4 अमृत भारत ट्रेनें:
- राजेंद्र नगर टर्मिनल (पटना) – नई दिल्ली
- दरभंगा – लखनऊ (गोमती नगर)
- बापूधाम मोतिहारी – आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली)
- मालदा टाउन – लखनऊ (गोमती नगर)
