Home

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी घोषणा: झारखंड के सदर अस्पताल और मेडिकल कॉलेज होंगे आधुनिक

अस्पताल

Ranchi : झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री अस्पताल कायाकल्प योजना के तहत राज्य के सभी सदर अस्पतालों और कुछ मेडिकल कॉलेजों के नवीनीकरण का बड़ा निर्णय लिया है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग ने कुल 50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मंजूर की है।

गोड्डा और दुमका सदर अस्पतालों के लिए राशि मंजूर

स्वास्थ्य विभाग ने गोड्डा सदर अस्पताल के जीर्णोद्धार के लिए 4.05 करोड़ रुपये और दुमका सदर अस्पताल के लिए 5.26 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। इन राशि के जरिए अस्पतालों की संरचना सुधारने और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम होगा।

रांची सदर अस्पताल में बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट

रांची सदर अस्पताल में बोन मैरो स्टेम सेल ट्रांसप्लांट यूनिट स्थापित करने के लिए भी 6 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई है। यूनिट की स्थापना के लिए आवश्यक तैयारियां और प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं।

मेडिकल कॉलेजों में भी विकास की योजना

धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज में नए पीजी ब्लॉक के विस्तार और नए ओपीडी ब्लॉक की स्थापना के लिए 24.95 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। ओपीडी ब्लॉक में तीन नए भवन बनाए जाएंगे, जिनमें जी+3, जी+4 और जी+5 फ्लोर होंगे। पलामू स्थित मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज के लिए मशीन और उपकरण खरीद हेतु 1.50 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है।

आयुष्मान भारत इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट योजना

इसके अलावा, विभाग ने आयुष्मान भारत इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट स्कीम के तहत कई निर्माण कार्यों के लिए भी धन मंजूर किया है, ताकि अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों की सुविधा बढ़ाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *