रांची

झारखंड ऊर्जा विभाग में सचिव की कुर्सी चार महीने से खाली, कामकाज पर असर

विभाग

Ranchi : झारखंड में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद लंबे समय से खाली होने की वजह से सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है। खासकर ऊर्जा विभाग में सचिव का पद लगभग चार महीने से रिक्त है। मुख्य सचिव अविनाश कुमार के पद संभालने के बाद भी ऊर्जा विभाग में किसी वरिष्ठ IAS अधिकारी की तैनाती नहीं हुई है। बता दें कि यह पद 1 अक्टूबर से खाली पड़ा है।

निगमों के शीर्ष पद भी खाली, विकास कार्य रुक गए

ऊर्जा विभाग के महत्वपूर्ण निगमों के पद भी खाली हैं।

झारखंड बिजली वितरण निगम (JBVNL) के प्रबंध निदेशक (MD)
झारखंड ऊर्जा विकास निगम (JUVNL) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD)
खास बात यह है कि JUVNL का CMD पद ऊर्जा सचिव के अधीन होता है। इन पदों के खाली रहने की वजह से विभाग की कई वित्तीय फाइलें लंबित हैं और विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं, टेंडर अटक रहे

सूत्रों के मुताबिक, JBVNL में MD न होने की वजह से कई टेंडर अंतिम रूप नहीं ले पा रहे हैं।
इसके अलावा निगमों में MD और CMD के पद खाली होने से अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर वेतन का भुगतान भी नहीं हो पा रहा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है।

पदों की रिक्ति को लेकर कार्मिक विभाग सक्रिय

मिली जानकारी के अनुसार, कार्मिक विभाग ने रिक्त पदों की सूची तैयार कर उच्च स्तर पर फाइल भेजी है। लेकिन अब तक इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *