रांची

बेड़ो में स्वास्थ्य केंद्र और पंचायत सचिवालय का मंत्री शिल्पी ने किया शिलान्यास, कहा- मांडर विस क्षेत्र का हो रहा निरंतर विकास

शिलान्यास

Ranchi : बेड़ो प्रखंड के तुको और नरकोपी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और तुतलो में पंचायत सचिवालय भवन निर्माण की योजना का शिलान्यास शनिवार को मांडर विधानसभा क्षेत्र की स्थानीय विधायक और राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया। शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि मांडर विधानसभा क्षेत्र का लगातार विकास हो रहा है और अब बेड़ो प्रखंड की बारी है।शिलान्यासकिसानों और ग्रामीणों के हित में योजनाएंमंत्री ने बताया कि योजनाओं का चयन पूरी ईमानदारी और जनता की जरूरत के हिसाब से किया जाता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लाभ सीधे किसानों और ग्रामीणों तक पहुंचे। उन्होंने संवेदकों को भी निर्देश दिया कि निर्माण के समय गुणवत्ता पर पूरा ध्यान दें।शिलान्यासशिल्पी ने कहा कि कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभाग किसानों के लिए कई योजनाएं चला रहा है, जैसे खेत की सिंचाई के लिए सोलर पंप, गाय-बकरी वितरण, मत्स्य पालन को बढ़ावा, और सब्सिडी पर ट्रैक्टर वितरण, जिसका अब महिलाएं भी लाभ उठा रही हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि आधुनिक खेती का प्रशिक्षण राज्य में या अन्य राज्यों में भी उपलब्ध कराया जा रहा है।शिलान्यास कार्यक्रम में हुए शामिलशिलान्यास कार्यक्रम में बेड़ो उप प्रमुख मुद्दसिर हक, जिला परिषद बेरिनिका उरांव, मोहम्मद फहीम, शंभू बैठा, मीर मुस्लिम, माधुरी उरांव, नसीमा खातून, बबलू सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।शिलान्यासमंत्री ने कहा कि यह योजनाएं केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें आधुनिक कृषि व पशुपालन के तरीकों से जोड़ने का एक प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *