रामगढ

सीएम हेमंत पत्नी कल्पना के साथ पहुंचे रजरप्पा, शादी की 20वीं सालगिरह पर लिया मां छिन्नमस्तिके का आशीर्वाद

Ramgarh : CM हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन आज यानि शनिवार अपनी शादी की 20वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर दोनों रजरप्पा मंदिर पहुंचे, जहां पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। उनके साथ उनके बच्चे भी मौजूद थे। मंदिर परिसर में परिवार के साथ बिताए गए ये पल काफी सादे और भावुक नजर आए।7 फरवरी 2006 को बंधे थे शादी के बंधन मेंCM हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की शादी 7 फरवरी 2006 को हुई थी। आज उनके साथ के 20 साल पूरे हो गए हैं। इन दो दशकों में दोनों ने न सिर्फ पारिवारिक जीवन बल्कि सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन में भी एक-दूसरे का मजबूती से साथ निभाया है। यही वजह है कि यह जोड़ी झारखंड की राजनीति में एक प्रेरक दंपती के रूप में देखी जाती है।हर कदम पर साथ, सिर्फ पत्नी नहीं मजबूत सहारा भीविवाह के बाद से ही कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन का हर मोड़ पर साथ दिया है। वे सिर्फ एक जीवनसाथी नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सफर की मजबूत सहायक और मार्गदर्शक के रूप में भी जानी जाती हैं। मुश्किल हालात हों या चुनौती भरे फैसले, कल्पना सोरेन हमेशा उनके साथ खड़ी नजर आई हैं।सोरेन परिवार में ‘लेडी लक’ मानी जाती हैं कल्पनाकल्पना सोरेन को सोरेन परिवार में ‘लेडी लक’ के तौर पर देखा जाता है। कहा जाता है कि उनके घर में आने के बाद सोरेन परिवार की तकदीर ने नई करवट ली। हर कठिन समय में उन्होंने हेमंत सोरेन का हौसला बढ़ाया और उन्हें मजबूती दी। आज की सालगिरह दोनों के रिश्ते की स्थिरता और विश्वास की याद दिलाती है।शादी समारोह में हुई थी पहली मुलाकातबताया जाता है कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन की बड़ी बेटी की शादी ओडिशा में हुई थी। उसी शादी समारोह के दौरान कल्पना सोरेन से सोरेन परिवार की पहली मुलाकात हुई थी। कहा जाता है कि पहली ही नजर में शिबू सोरेन परिवार ने कल्पना सोरेन को अपनी बहू के रूप में स्वीकार कर लिया था। इसके बाद दोनों परिवारों की आपसी सहमति से शादी तय हुई और रिश्ता पक्का हो गया।राजनीतिक जीवन में भी असरदार जोड़ीहेमंत और कल्पना सोरेन का रिश्ता सिर्फ निजी जीवन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राजनीतिक जीवन में भी इसका खास असर दिखा है। दोनों की जोड़ी को झारखंड की राजनीति में मजबूती और भरोसे का प्रतीक माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *