रांची

एनडीसी राष्ट्रीय सुरक्षा अध्ययन का प्रतिष्ठित संस्थान : राज्यपाल

राज्यपाल

Ranchi : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को लोक भवन, रांची में राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (नेशनल डिफेन्स कॉलेज) के प्रतिनिधिमंडल से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने नेशनल डिफेन्स कॉलेज को राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक अध्ययन का देश का प्रमुख संस्थान बताया। उन्होंने कहा कि इसका गौरवशाली इतिहास रहा है और इसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बनाई है।

राज्यपाल ने झारखंड को वीरों की धरती बताते हुए कहा कि यह राज्य प्राकृतिक संसाधनों, खनिज संपदा और समृद्ध संस्कृति से परिपूर्ण है। उन्होंने जनजातीय समाज की परंपराओं की सराहना करते हुए कहा कि यहां के लोग प्रकृति-प्रेमी, मेहनती और अतिथि-सत्कार की भावना से ओत-प्रोत हैं।राज्यपालउन्होंने कहा कि झारखंड पर्यटन की दृष्टि से काफी संभावनाओं वाला राज्य है। यहां के झील, झरने और धार्मिक आस्था के केंद्र देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। अगर इनका समुचित विकास किया जाए तो राज्य को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिल सकती है।

खेलों पर चर्चा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि झारखंड हॉकी, तीरंदाजी और फुटबॉल जैसे खेलों में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का उल्लेख करते हुए कहा कि झारखंड ने देश को कई बड़े खिलाड़ी दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य की बेटियां भी खेलों में आगे बढ़कर देश का नाम रोशन कर रही हैं।राज्यपालउच्च शिक्षा के मुद्दे पर राज्यपाल ने कहा कि इस क्षेत्र में अभी सुधार की जरूरत है और सरकार इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही ‘लखपति दीदी योजना’ की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रही है।कार्यक्रम के दौरान नेशनल डिफेन्स कॉलेज के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक और विकास से जुड़ी जानकारियों में रुचि दिखाई और राज्य की विशेषताओं पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *