Home

नगर निकाय चुनाव : सरायकेला में नामांकन के पहले दिन दो उम्मीदवारों ने खरीदा पर्चा

निकाय

Saraikela : नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार आज यानी गुरुवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू कर दी गई है। निदेशक डीआरडीए कार्यालय सरायकेला में पहले दिन कुल दो उम्मीदवारों ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपने नामांकन पत्र खरीदे। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच उम्मीदवारों ने आवश्यक दस्तावेज जमा कर नामांकन पत्र प्राप्त किए। उम्मीदवार 29 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक अपने पर्चे दाखिल कर सकते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नामांकन के दौरान आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन किया जाएगा।

निर्वाचनी पदाधिकारी ने बताया कि उम्मीदवारों को अपने संपत्ति विवरण, आपराधिक रिकॉर्ड और शैक्षणिक योग्यता का शपथ पत्र भी फॉर्म के साथ जमा करना अनिवार्य है। डीसी नितिश कुमार सिंह ने बुधवार को प्रपत्र पांच का विधिवत सूचना प्रकाशन किया। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए मनोज चौधरी और सनत आचार्य ने नामांकन पत्र खरीदे। उम्मीदवारों के पर्चे दाखिल करने के मद्देनजर निर्वाचन कार्यालय में व्यवस्था दुरुस्त की गई है। परिसर में सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की गई है और कार्यालय से लेकर परिसर में कई CCTV कैमरे लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *