रांची

झारखंड में अधिकतम तापमान 25-30 डिग्री के बीच, 8 जिलों में न्यूनतम तापमान 10°C से ऊपर

Ranchi : झारखंड में अब अधिकतम और न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है. अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच है. जबकि आठ जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर है. सिर्फ खूंटी में न्यूनतम तापमान 9.8 और लोहरदगा में 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग के अनुसार 28 जनवरी को उत्तर-पश्चिमी भाग में छिटपुट स्थानों पर हल्की सी मध्यम बारिश होने की संभावना है और राज्य के शेष भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. सुबह हल्की धुंध छाई रहेगी और बाद में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे.

रांची के आस-पास के क्षेत्रों का पूर्वानुमान

वहीं, रांची के आसपास के क्षेत्रों में 28 जनवरी को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस, 29 जनवरी को अधिकतम 25 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस, 30 जनवरी को अधिकतम 26 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और 31 जनवरी को अधिकतम 27 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.


किस स्थान में कितना रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *