दुमका

पैसे की लेनदेन में चचेरे भाई की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

दुमका, 26 जनवरी । पैसे की लेनदेन और प्रेमिका के उपर गलत नजर रखने पर चचेरे भाई की हत्या करने के आरोपित को मसलिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित मसलिया थाना क्षेत्र के तालडंगाल गांव निवासी मनीलाल हांसदा है। इसकी जानकारी एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने सोमवार को हत्याकांड का प्रेस वार्ता में दी।

एसपी ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मृतक चूहापानी हांसदा के बहनोई हारोडीह निवासी बाबुसोल बास्की ने 24 जनवरी को लिखित शिकायत की थी। पुलिस मामले में मसलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। मामले में डीएसपी इक्कुर डूंगड़ूग के नेतृत्व में टीम बना गठित कर जांच करते हुए आरोपित की गिरफ्तारी में जुट गई है। संदेह के आधार पर इस कांड में मृतक के चचेरे भाई मनीलाल हांसदा को पुलिस ने हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद आरोपित मनीलाल ने स्वीकार किया कि मृतक चुहापानी हांसदा पूर्व से ही उनके परिवार पर बुरा नजर रखता था। हत्या के दिन मृतक चुहापानी हांसदा के साथ एक फुटबॉल मैच देखने जिले के जामा थाना क्षेत्र के चुहडबुना गांव गया था। जहां वे दोनों साथ मिलकर हड़िया पिया। मैच देखकर वे दोनों रात्रि में वापस अपना घर तालडंगाल जा रहे थे। इसी दौरान गांव से कुछ दूरी पहले रास्ते में मैच में जो पैसा मृतक चुहापानी हांसदा ने खर्च किया था, उसको लेकर दोनों में झगड़ा होने लगा। इसी दौरान अभियुक्त मनीलाल हांसदा ने लोहे के कड़े और पत्थर से चुहापानी हांसदा के सर पर प्रहार कर दिया। इससे चुहापानी हांसदा गम्भीर रूप से जख्मी हो गया और ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

मामले में आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त, हथियार खून लगा पत्थर और लोहे का कड़ा को पुलिस ने बरामद कर लिया है।
पुलिस को यह सफलता थाना प्रभारी राजेश रंजन के नेतृत्व में मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *