रांची

डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने आवास पर फहराया तिरंगा, बोले- लोकतंत्र और न्याय से बनेगा मजबूत भारत

Ranchi : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने अपने आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान का संचालन किया। इस अवसर पर डीसी ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारत के संविधान के लागू होने की ऐतिहासिक घटना का प्रतीक है। यह दिन हमें लोकतंत्र, समानता, स्वतंत्रता और न्याय के मूल्यों की याद दिलाता है।

उन्होंने रांची वासियों से आह्वान किया कि वे संविधान के आदर्शों को अपनाकर एक मजबूत, समृद्ध और समावेशी भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। झंडोत्तोलन के दौरान उप विकास आयुक्त रांची, सौरभ कुमार भुवनिया, अनुमंडल दंडाधिकारी रांची, कुमार रजत, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) रांची, राजेश्वर नाथ आलोक, अपर समाहर्ता रांची, रामनारायण सिंह, परियोजना निदेशक ITDA रांची, संजय कुमार भगत, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी रांची, मोनी कुमारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रांची, उर्वशी पांडेय, उप समाहर्ता भूमि सुधार रांची, मुकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी, पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *