देवघर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बासुकीनाथ धाम में की पूजा, कार्यकर्ताओं से भी की मुलाकात

भाजपा

Deoghar : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू देवघर पहुंचे। देवघर पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया और जसीडीह स्थित होटल में माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने देवघर के बासुकीनाथ धाम में बाबा फौजदारी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की और भोलेनाथ एवं माता पार्वती की मंगल आरती कर राज्यवासियों के कल्याण की कामना की। पूजा अर्चना के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को भी सुना।भाजपाइस अवसर पर आदित्य साहू ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पद संभालने के बाद उन्होंने बाबा बासुकीनाथ से आशीर्वाद लिया है। उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि वर्तमान सरकार की गलत नीतियों के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने लोहरदगा में मूर्ति विसर्जन के दौरान उत्पन्न हालात का जिक्र करते हुए पीड़ितों को तत्काल न्याय दिलाने की मांग की।आदित्य साहू देवघर से बासुकीनाथ धाम तक के सफर में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किए गए। इसके बाद वह दुमका और धनबाद भी जाएंगे, जहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने मधुपुर में हाल ही में दो समुदायों के बीच हुई हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि जब देवघर में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं, तो पूरे राज्य की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

भाजपादेवघर भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से नए वीबी-जी-राम जी योजना के तहत मजदूरों को अधिक सशक्त बनाने का संदेश दिया जाएगा। पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है और संथाल क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *