रांची

रातू रोड फ्लाईओवर पर हादसा : गलत दिशा से आ रही जेसीबी ने कार को मारी टक्कर, महिला घायल

रातू रोड



Ranchi :
राजधानी रांची के रातू रोड फ्लाईओवर पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गलत दिशा से आ रही जेसीबी ने टाटा हैरियर कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एयरबैग खुल गए।

हादसे के समय कार में एक शिक्षक अपनी पत्नी के साथ सवार थे। दुर्घटना में शिक्षक की पत्नी का हाथ टूट गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जेसीबी फ्लाईओवर पर गलत दिशा से चल रही थी। हादसे के बाद कुछ देर तक यातायात भी बाधित रहा। बताया जा रहा है कि जेसीबी एक युवती चला रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *