धनबाद

धनबाद में गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियां तेज, डीसी-एसएसपी ने परेड रिहर्सल का किया निरीक्षण

गणतंत्र

Dhanbad : धनबाद में 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में आज यानी शनिवार को गोल्फ ग्राउंड में परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। डीसी आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से परेड रिहर्सल का निरीक्षण किया और सलामी ली।

रिहर्सल के दौरान विभिन्न प्लाटूनों ने अनुशासित और आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया। निरीक्षण के दौरान डीसी आदित्य ने परेड की तैयारियों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस जवानों ने बेहतर अभ्यास किया है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की कमी न रहे और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं।

गणतंत्र

डीसी ने सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, मंच सज्जा और अतिथियों के स्वागत से जुड़ी व्यवस्थाओं को उच्च स्तर का बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं, वरीय पुलिस अधीक्षक ने परेड में शामिल जवानों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें पूरे स्वाभिमान व गर्व के साथ परेड में भाग लेने की प्रेरणा दी।

प्रशासन ने बताया कि 26 जनवरी को शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम में सुबह 9 बजे उपायुक्त द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद समाहरणालय, मिश्रित भवन, अनुमंडल कार्यालय, रेड क्रॉस सोसाइटी, पुलिस लाइन और गांधी सेवा सदन सहित अन्य स्थानों पर निर्धारित समय पर ध्वजारोहण होगा।

गणतंत्र

रिहर्सल के दौरान सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, डीडीसी (उप विकास आयुक्त) सन्नी राज, एसडीएम लोकेश बारंगे, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

गणतंत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *