Home

सिमडेगा में “रन फॉर रोड सेफ्टी” मैराथन का आयोजन, लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Simdega : राष्ट्रीय सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत आज यानी शनिवार को जिला मुख्यालय सिमडेगा में जीरो टोलरेंस और दुर्घटना मुक्त भारत अभियान के तहत “रन फॉर रोड सेफ्टी” मैराथन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा-युवतियां, नागरिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

सिमडेगा

आम नागरिकों से एसपी ने कि यह अपील

कार्यक्रम की शुरुआत प्रिंस चौक से हुई और मैराथन अल्बर्ट एक्का स्टेडियम तक दौड़ते हुए लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। इस अवसर पर एसपी श्रीकांत सुरेश राव खोत्रे ने यातायात और सड़क सुरक्षा नियमों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए नागरिकों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और अपने परिवार, दोस्तों एवं आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।

सिमडेगा

कार्यक्रम में उपस्थित थे ये अधिकारी

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों में कोलेबिर के विधायक भूषण बाड़ा और सिमडेगा के विधायक विकसल कोंगाड़ी, डीसी कंचन सिंह, एसपी श्रीकांत सुरेश राव खोत्रे, अन्य प्रशासनिक अधिकारी, खिलाड़ी, युवा और आम नागरिक उपस्थित थे। इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए लोगों में जागरूकता फैलाना और सुरक्षित यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *