रांची

JAC ने कक्षा 8वीं, 9वीं और 11वीं की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी

JAC

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 8वीं, 9वीं और 11वीं की बोर्ड परीक्षाओं का विस्तृत टाइम टेबल जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सभी परीक्षाएं ओएमआर शीट पर ली जाएंगी, जिनमें केवल वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए परीक्षा समय से पहले 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

कक्षा 8वीं की परीक्षा

कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी 2026 को एक ही दिन दो पालियों में आयोजित होगी।

पहली पाली : सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक (हिंदी, अंग्रेजी और अतिरिक्त भाषा)
दूसरी पाली : दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक (गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान)
इस परीक्षा का पूर्णांक 50 अंक होगा। कक्षा 8वीं का एडमिट कार्ड 14 फरवरी को जारी किया जाएगा। आंतरिक मूल्यांकन के अंक 26 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक अपलोड किए जाएंगे।
कक्षा 9वीं की परीक्षा
कक्षा 9वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी और 1 मार्च 2026 को दो पालियों में होंगी। सुबह की पाली 9:45 बजे से 1:00 बजे तक और दूसरी पाली 2:00 बजे से 5:15 बजे तक चलेगी। कक्षा 9वीं का एडमिट कार्ड 20 फरवरी को जारी होगा।

कक्षा 11वीं की परीक्षा

कक्षा 11वीं की बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं कुल 5 विषयों के लिए होंगी, जिनमें से 4 विषयों में पास होना अनिवार्य होगा। कक्षा 11वीं का एडमिट कार्ड 16 फरवरी को जारी किया जाएगा। बोर्ड ने बताया कि ओएमआर आधारित परीक्षा के साथ-साथ आंतरिक मूल्यांकन के अंक भी स्कूल स्तर पर दिए जाएंगे। ये अंक मार्च 2026 के भीतर ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *