झारखंड में ठंड बरकरार, न्यूनतम तापमान में फिलहाल राहत नहीं, गुमला में पारा 0.8 डिग्री

रांची : झारखंड में कनकनी वाली ठंड अभी बरकरार है। हालांकि राहत की बात यह है कि राज्य में अधिकतम तापमान 20 से 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, लेकिन न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर रहने की संभावना है। इसके बाद अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
गुमला सबसे ठंडा, पारा 0.8 डिग्री
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं खूंटी में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान चाईबासा में 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
रांची और आसपास के क्षेत्रों का मौसम पूर्वानुमान
16 जनवरी: अधिकतम 22°C, न्यूनतम 9°C
17 जनवरी: अधिकतम 23°C, न्यूनतम 10°C
18 जनवरी: अधिकतम 24°C, न्यूनतम 12°C
19 जनवरी: अधिकतम 25°C, न्यूनतम 12°C
मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है, खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को ठंड से बचाव के उपाय अपनाने को कहा गया है।
