खुद को सुरक्षित हाथों में देख बच्चों के चेहरे पर लौटी खुशियां

Ranchi : रामगढ़ के चितरपुर स्थित अहमद नगर से सकुशल दोनों बच्चों के बरामद होने के बाद से हर ओर खुशियों का माहौल है। गुलगुलिया सूर्या और सोनम की चंगुल से सुरक्षित पुलिस के पास पहुंचने पर दोनों बच्चों के चेहरे पर खुशियां लौटी। यह अंदाजा आप फोटो देखकर समझ सकते है। रामगढ़ एसपी अजय कुमार और ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर के सामने बैठकर मैगी का लुफ्त उठाने लगे तो दोनों बच्चे थोड़ा खुले। हालांकि, उनलोगों ने बच्चों से कहानी समझने का प्रयास किया, लेकिन बच्चे कई चीजें स्पष्ट नहीं कर सकें। इधर, आरोपी दंपती से पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है, ताकि पूरी कहानी का खुलासा हो सकें।

