धनबाद जिला कराटे संघ की 12वीं जिला कराटे चैंपियनशिप संपन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
धनबाद: धनबाद जिला कराटे संघ की ओर से आयोजित बारहवीं जिला कराटे चैंपियनशिप का आयोजन दून पब्लिक स्कूल में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिले भर के कराटे खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
चैंपियनशिप के समापन समारोह में डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर), धनबाद नौशाद आलम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों के बीच पदक एवं प्रमाण पत्र का वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती बर्जिश इकराम, दून पब्लिक स्कूल के उप निदेशक सुनील कुमार, एडमिनिस्ट्रेटर दिव्यांश सिंह, उप-प्राचार्य प्रियरंजन कुमार, कोयलांचल स्कूल ऑफ लर्निंग के चेयरमैन राहुल कश्यप, धनबाद जिला ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष रेज़ा इश्तियाक तथा कोषाध्यक्ष पवन बरनवाल मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन धनबाद जिला कराटे संघ के अध्यक्ष रंजीत केशरी ने किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में विभिन्न शैली प्रमुख कराटे प्रशिक्षकों एवं पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनमें साधन चंद्र लोहार, अक्षयकांत, राजा विश्वकर्मा, गुलजार राजा, जिला कराटे संघ की सचिव पेमोला देवी, राष्ट्रीय निर्णायक मनोज शर्मा, सूरज वर्मा, राजेश यादव, ममता पांडे, रामस्वरूप हेम्ब्रम, अमित गोराईं, जीतू कुमार महतो, सुरुचि कुमारी, मृतुंजय कुमार, कृष्णा कुमार शाव सहित अन्य सहयोगी शामिल थे।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर नृत्य शिक्षिका संचिता बक्शी के नेतृत्व में दून पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
चैंपियनशिप के दौरान विभिन्न आयु वर्ग एवं भार वर्ग में काता एवं कुमिते स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इन स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में शाह फैजल, रोहन गुप्ता, विहान राज, पियूष कुमार, कृपा शंकर, मृदुल चंद्र दत्ता, आयुष पाल, प्रियेश रंजन, मिहिर प्रसाद, सूर्यांश वर्मा, कुमार वत्सल, अभिषेक कुमार, अरिजीत सेन गुप्ता, आर्य सुपाकर, श्रेया कंदपाल, काव्या सिन्हा, आराध्या गोस्वामी, सुमेधा महतो, कृतिका सिंह, हम्शिका अल्लुवाडा, अपराजिता ठाकुर, तनुष्का दत्ता, दक्षा वर्मा, टिया दत्ता, शिवांगी सिंह, दामिनी कुमारी, ज़िकरा गुलजार, यशश्वी गौर, संस्कृति कुशवाहा, सान्वी, आव्या साहू, प्रत्युषा चक्रवर्ती, शिविका अग्रवाल, कुहू त्रिपाठी, आद्या बरनवाल, अरुहि यादव, आरोही पाटोदिया, शिवांशी बरनवाल, रचना गुप्ता, दीपिका ठक्कर, विनाया सिंह, युवान गौतम, शिवांश पवार, ऋतिक विश्वकर्मा, सक्षम प्रधान, आर्यन कुमार, सिद्धार्थ कुमार, दक्ष चंद्रा, सूरज कुमार शर्मा, ऋषव राज, रौनक विश्वकर्मा एवं प्रजीत झा शामिल हैं।
आयोजकों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों और युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना को बढ़ावा देती हैं।
