खेलरांची

पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता : क्वालीफाइंग राउंड के मुकाबले कल से शुरू

पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता 2025–26 के अंतर्गत आज खेले गए लीग मुकाबलों के साथ क्वालीफाइंग राउंड की तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो गई। विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अगले चरण में अपनी जगह सुनिश्चित की।

आज खेले गए मुकाबलों में संबलपुर विश्वविद्यालय ने संघर्षपूर्ण मैच में विनोबा भावे विश्वविद्यालय को 1–0 से पराजित किया। वहीं कोल्हान विश्वविद्यालय ने आक्रामक खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए रावेनशॉ विश्वविद्यालय को 9–0 के बड़े अंतर से शिकस्त दी।

इसी क्रम में रांची विश्वविद्यालय ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक रणनीति के दम पर राधा गोविंद विश्वविद्यालय को 5–0 से पराजित कर क्वालीफाइंग राउंड में प्रवेश किया। एक अन्य अहम मुकाबले में विद्यासागर विश्वविद्यालय ने संतुलित खेल का परिचय देते हुए बांकुरा विश्वविद्यालय को 2–0 से हराकर अगले चरण में अपनी जगह पक्की की।

कल से क्वालीफाइंग राउंड

क्वालीफाइंग राउंड के मुकाबले 10 जनवरी 2026 से शुरू होंगे। कल होने वाले प्रमुख मुकाबलों में

  • बर्दवान विश्वविद्यालय बनाम संबलपुर विश्वविद्यालय,
  • रांची विश्वविद्यालय बनाम सिदो–कान्हू–बिरसा विश्वविद्यालय,
  • एडामास विश्वविद्यालय बनाम कोल्हान विश्वविद्यालय, तथा
  • कलकत्ता विश्वविद्यालय बनाम विद्यासागर विश्वविद्यालय

के बीच रोमांचक और निर्णायक मैच खेले जाएंगे। इन मुकाबलों के परिणामों के आधार पर प्रतियोगिता के अगले चरण की टीमें तय होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *