Home

सरायकेला को मिला नया मेडिकल कॉलेज, सीएम हेमंत बोले- स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

Saraikela-Kharsawan : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में MBBS पाठ्यक्रम के प्रथम बैच का शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सीएम ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ समारोह की शुरुआत की और नए छात्रों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से सरायकेला-खरसावां सहित आसपास के जिलों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

सीएम
सीएम

सीएम हेमंत ने यह भी कहा कि राज्य में चिकित्सा शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे स्थानीय छात्रों को डॉक्टर बनने का अवसर मिलेगा और क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज प्रबंधन ने सीएम को संस्थान से जुड़ी जानकारी दी। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कॉलेज के डॉक्टर, शिक्षक, छात्र और कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सीएम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *