आईजी होमकर किये गये विरमित, अब CRPF की संभालेंगे कमान

Ranchi : झारखंड कैडर के तेज तर्रार और निडर IPS अधिकारी अमोल वेणुकांत होमकर को आज यानी मंगलवार को विरमित कर दिया गया। संबंधित अधिसूचना झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी कर दी गयी है। 2004 बैच के IPS अधिकारी अमोल वेणुकांत होमकर वर्तमान में झारखंड के रेल आईजी के पद पर प्रतिनियुक्त हैं। गुजरे 26 दिसंबर को गृह मंत्रालय के पत्रांक 1-21017/28/2025-IPS.III के जरिये हमकर को CRPF का IG बनाया गया था। वहीं, इसी पत्रांक के आधार पर आज उन्हें विरमित कर दिया गया।
मालूम हो कि अमोल वेनुकांत होमकर ने झारखंड पुलिस के अनुभवी अधिकारी हैं। 2004 बैच के IPS अधिकारी होमकर ने झारखंड पुलिस में कई कठिन पदों पर काम किया। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जंगलों में घुसकर उन्होंने सुरक्षा की चुनौतियों का सामना किया। उनके नेतृत्व में पुलिस ने कई खतरनाक अभियानों में सफलता पाई। वहीं, रेल सुरक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान खास तौर पर सराहा गया। अब वे राष्ट्रीय स्तर पर सीआरपीएफ में अपनी सेवाएं देंगे।

