रांची

लालपुर में शराब के नशे में कार से युवक की हत्या, एक गिरफ्तार

लालपुर

Ranchi : रांची के लालपुर इलाके में शराब के नशे में कुछ युवकों ने गढ़वा के रहने वाले अंकित कुमार सिंह (25) को अपनी कार से कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल अंकित को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया और वहां से रिम्स रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

क्या था मामला

अंकित अपने दोस्तों अर्णव (उर्फ सेजल) और आकाश कुमार के साथ रविवार रात करीब 9 बजे लालपुर स्थित एक बार में खाना खाने गए थे। बार के बाहर कुछ युवकों के साथ कहासुनी और विवाद हो गया। इस दौरान आरोपियों ने सड़क पर खड़ी सफेद कार को जानबूझकर अंकित पर चढ़ा दिया। मारपीट में अंकित गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि आकाश को भी चोट आई। इसके बाद आरोपी दोबारा कार से अंकित को कुचला और मौके से फरार हो गए।

मृतक के मामा सत्यप्रकाश सिंह ने गढ़वा थाना में जीरो एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर में पलामू के लेस्लीगंज निवासी रमनदीप सिंह, रौशन गुप्ता, अंशुल, विक्की खान और चार-पांच अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।

पुलिस कार्रवाई

रांची पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। सिटी डीएसपी रमन ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *