Home

हाथियों की आवाजाही से रेल परिचालन प्रभावित, 18 लोकल ट्रेनें रद्द

ट्रेनों

Jamshedpur : चक्रधरपुर रेल डिवीजन में मनोहरपुर से झारसुगड़ा के बीच हाथियों की आवाजाही के कारण ट्रेनों का परिचालन बार-बार बाधित हो रहा है। बीते 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब हाथियों के मूवमेंट के चलते ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। रेल डिवीजन की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार 25 से 28 दिसंबर तक चार दिनों के लिए 18 लोकल ट्रेनों को रद्द किया गया है।

इनमें टाटानगर–राउरकेला–टाटानगर मेमू, चक्रधरपुर–राउरकेला–चक्रधरपुर मेमू, टाटा–बड़बिल–टाटा, टाटा–गुवा–टाटा, टाटा–चक्रधरपुर–टाटा और टाटा–खड़गपुर–टाटा मेमू शामिल हैं। लगातार लोकल ट्रेनें रद्द होने से छोटे स्टेशनों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और टिकट बिक्री पर भी असर पड़ा है।

इधर, हाथियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे की सतर्कता की सराहना भी हो रही है। हाल ही में हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर बिसरा और बंडामुंडा केबिन ‘ए’ के बीच 22 हाथियों का एक झुंड रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। खतरे को देखते हुए रेलवे ने तत्काल निर्णय लेते हुए उस रूट की 12 लंबी दूरी की ट्रेनों को रोक दिया। इससे हाथियों का झुंड सुरक्षित रूप से ट्रैक पार कर सका और कोई हादसा नहीं हुआ।

इस सराहनीय कार्य के लिए वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने चक्रधरपुर रेल मंडल के रेलकर्मियों और अधिकारियों को सम्मानित किया। डीआरएम तरुण हुरिया की मौजूदगी में आयोजित समारोह में उन कर्मचारियों को सम्मान दिया गया, जिन्होंने ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *