धनबाद

SNMMCH में मनाई गई शहीद निर्मल महतो की जयंती, जेएमएम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

शहीद

Dhanbad : धनबाद के SNMMCH परिसर में गुरुवार को शहीद निर्मल महतो की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और केक काटकर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम में जेएमएम के टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो जैसे महान नेताओं के आदर्श आज भी झारखंड के विकास के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों को केक खिलाकर महतो को याद किया। शहीद निर्मल महतो झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता थे और उनकी भूमिका झारखंड को अलग राज्य बनाने में अविस्मरणीय रही। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष लखी सोरेन ने कहा कि पार्टी उनके आदर्शों पर चलते हुए राज्य के विकास में योगदान देगी।

कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता मनु आलम ने बताया कि शहीद निर्मल महतो हमारे पार्टी के प्रथम अध्यक्ष थे और उनके नाम पर ही यह अस्पताल स्थापित किया गया। कार्यक्रम में जेएमएम नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलावा SNMMCH के अधीक्षक डॉ. दिखे गिदौरिया, वरिष्ठ प्रबंधक डॉ. सुमन कुमार और अन्य मेडिकल स्टाफ भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *