रांची

नए साल में रेलवे का झटका: 18 मेमू ट्रेनें रद्द, प्रीमियम ट्रेनें भी लेट

Jamshedpur : दक्षिण पूर्व रेलवे ने 2 जनवरी से अगले आदेश तक 18 मेमू ट्रेनों को रद्द करने का आदेश जारी किया है। इनमें से 13 ट्रेनें 2 जनवरी से और 5 ट्रेनें 3 जनवरी से रद्द रहेंगी। रद्द ट्रेनों में झाड़ग्राम-पुरुलिया, खड़गपुर-बेलदा, विशनुपुर-धनबाद, धनबाद-बाकुरा, बाकुरा-यशवंतपुर, खड़गपुर-झाड़ग्राम, झाड़ग्राम-खड़गपुर, पुरुलिया-झाड़ग्राम, चक्रधरपुर-राउरकेला, राउरकेला-झारसुगोड़ा, झारसुगोड़ा-संबलपुर, संबलपुर-झारसुगोड़ा, बेलदा-खड़गपुर और राउरकेला-चक्रधरपुर मेमू समेत अन्य ट्रेनें शामिल हैं।

ट्रेनों के रद्द होने और मौसम के कारण प्रीमियम ट्रेनों में भी देरी जारी है। हाल ही में हावड़ा राजधानी 13 घंटे 15 मिनट लेट होकर धनबाद पहुंची, सियालदह राजधानी 10 घंटे 30 मिनट देरी से और बीकानेर दुरंतो 10 घंटे 15 मिनट लेट पहुँची। इससे कोलकाता जाने वाले यात्रियों को फ्लाइट पकड़ने में दिक्कत हो सकती है।

धनबाद से सुबह की फ्लाइट पकड़ने वाले यात्री अब कोलफील्ड एक्सप्रेस का उपयोग कर सकते हैं, जो समय पर चलती है और बेहतर विकल्प साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *