पलामू

सांसद खेल महोत्सव के जरिए युवाओं को मिला नया मंच

Palamu : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित सांसद खेल महोत्सव-2025 के तहत पलामू संसदीय क्षेत्र में बड़े पैमाने पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस महोत्सव में पलामू और गढ़वा जिले से कुल 12,208 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 4,052 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया।

महोत्सव की शुरुआत 2 नवंबर को मेदिनीनगर में आयोजित हाफ मैराथन से हुई। इसके बाद फुटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबॉल, कराटे, जूडो और खो-खो जैसी खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिसमें खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।

फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 24 दिसंबर को पुलिस स्टेडियम, मेदिनीनगर में खेला जाएगा। वहीं महोत्सव का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर मेदिनीनगर टाउन हॉल में होगा, जहां खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

यह आयोजन देशभर में एक साथ हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से खिलाड़ियों को संबोधित करेंगे। सांसद ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन खेल के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दे रहा है।

सांसद ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने और स्वस्थ भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *