रांची

सेवा पखवाड़ा के तहत 75 साहित्यकारों का सम्मान, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया सम्मानित

रांची, 23 सितंबर। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रविवार को एक भव्य साहित्यकार सम्मान समारोह का आयोजन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद माननीय श्री संजय सेठ जी के आवासीय परिसर में किया गया। यह समारोह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें 75 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।

समारोह में साहित्य, लेखन और भाषा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रांची और अन्य क्षेत्रों के साहित्यकारों को शॉल, पुष्पगुच्छ और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ. राजश्री जयंती सहित अनेक साहित्यकार इस अवसर पर सम्मानित हुए।

इस गरिमामय अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद श्री अजय मारू, तथा रांची महानगर अध्यक्ष श्री वरुण कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में साहित्यकारों को समाज की चेतना का वाहक बताते हुए उनके योगदान को राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में श्री संजय सेठ ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के तहत यह सम्मान समारोह हमारे संस्कृतिक मूल्यों और साहित्य की गरिमा को नमन करने का एक प्रयास है। साहित्यकार समाज को दिशा देने वाले दीपस्तंभ हैं।”

इस आयोजन से साहित्य जगत में हर्ष और प्रेरणा का वातावरण बना। समारोह के अंत में सभी अतिथियों और सम्मानित साहित्यकारों के लिए सामूहिक भोजना का आयोजन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *