रांची : भारतीय एथलेटिक्स संघ (ए.एफ.आई.), नयी दिल्ली व झारखंड एथलेटिक संघ व पर्यटन, कला, संस्कृति खेलकूद, युवा कार्य विभाग, रांची के संयुक्त तत्वावधान में 15 मई से मोराबादी, बिरसा मुंडा स्टेडियम, रांची में फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के लगभग 700 एथलीट, 150 तकनीकी पदाधिकारी, प्रशिक्षक भाग ले रहे हैं.
खेल निदेशक व अन्य आयोजन को सफल बनाने में लगे
![](https://socialnewssearch.com/wp-content/uploads/2023/05/2Athletics-1-1024x684.jpg)
आयोजन को सफल बनाने को लेकर आज देर संध्या तक खेल निदेशक डॉ सरोजिनी लकड़ा, ए.एफ.आई के सचिव डॉ रविन्द्र चौधरी, द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता भारतीय एथलेटिक्स संघ के मुख्य कोच राधा कृष्ण नायर, झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक, सचिव सी.डी.सिंह, एसके पाण्डे, आशीष झा, प्रभाकर वर्मा, अनवर समेत संघ के अधिकारी लगे हुए हैं.
15 मई को होने वाले इवेंट्स
![](https://socialnewssearch.com/wp-content/uploads/2023/05/Athletics-3-1024x684.jpg)
पूर्वाह्न
1. प्रातः 5.40 – पुरुष वर्ग – 10,000- फाइनल
2.प्रातः 6.20 महिला वर्ग – 10,000- फाइनल
3. प्रातः 7.00 – पुरुष वर्ग – 1500- राउंड -I
4. प्रातः 7.20 – पुरुष वर्ग – 100 मी डेकाथलन- I
5.प्रातः 8.00 – पुरुष वर्ग – 100 मी – राउंड – I
6.प्रातः 8.05 – पुरुष वर्ग- लम्बी कूद- डेकाथलन -II
7.प्रातः 9.00 – पुरुष वर्ग – 400मी०- राउंड -I
8. प्रातः 9.05 – पुरुष वर्ग- शॉटपुट डेकाथलन- राउंड -III
अपराह्न
9. अपराह्न 5.30 – पुरुष वर्ग- ऊंची कूद डेकाथलन- राउंड -IV
10. अपराह्न 6.00 महिला वर्ग- हैमर- फाइनल
11. अपराह्न 6.10 पुरुष वर्ग – शॉटपुट- क्वालिफाइंग राउंड ए. एवम बी.
12. अपराह्न 6.20 महिला वर्ग – 100 मी.- राउंड-I
13. अपराह्न 6.40 पुरुष वर्ग- 100 मी.- सेमी फाइनल
14. अपराह्न 6.50 पुरूष वर्ग – लंबीकूद – क्वालीफाइंग राउंड ए. एवम बी.
15. अपराह्न 7.10 महिला वर्ग- 400 मी.- राउंड-I
16. अपराह्न 7.30 पुरुष वर्ग- 400 मी.- सेमीफाइनल
17. अपराह्न 7.50 पुरुष वर्ग- डेकाथलन – 400 मी.- राउंड-V
18. अपराह्न 8.10 पुरुष वर्ग- 3000 मी. स्टीपल चेज – फाइनल
19. अपराह्न 8.30 महिला वर्ग – 3000 मी. स्टीपल चेज – फाइनल