Home

कैबिनेट की बैठक में 67 प्रस्तावों को मिली मंजूरी


रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सितंबर माह की पहली कैबिनेट बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में कुल 67 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में विधि-व्यवस्था, संस्कृति, स्वास्थ्य और प्रशासनिक सुधार से जुड़े अहम फैसले लिए गए।


जनगणना को हरी झंडी

केंद्र सरकार के निर्णय के अनुरूप झारखंड में जनगणना कराने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। इसके लिए राज्य सरकार आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां करेगी।


सड़क सुरक्षा कोष को मंजूरी

कैबिनेट ने झारखंड राज्य सड़क सुरक्षा कोष के प्रारूप को मंजूरी दी। इसके जरिए सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यों और जागरूकता अभियानों को बल मिलेगा।


स्वास्थ्य विभाग में सख्ती

गिरिडीह में पदस्थापित स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. फरहाना को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। वहीं, चंदनकियारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सक डॉ. रिंकू कुमारी को भी बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया।


संस्कृति और साहित्य को मिलेगा संस्थागत समर्थन

राज्य में कला और साहित्य को बढ़ावा देने के लिए तीन नई अकादमियों के गठन को स्वीकृति दी गई—

  • झारखंड राज्य ललित कला अकादमी
  • झारखंड राज्य साहित्य अकादमी
  • झारखंड राज्य संगीत नाटक अकादमी

JSSC परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव

अब झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाएं दो चरणों में होंगी— प्रारंभिक परीक्षा (PT) और मुख्य परीक्षा। हालांकि, यदि किसी परीक्षा में 50,000 से कम आवेदन आते हैं, तो केवल मुख्य परीक्षा ही आयोजित होगी।


मरांग गोमके छात्रवृत्ति योजना में तय हुआ कोटा

मरांग गोमके पारदेशिया छात्रवृत्ति योजना के तहत 50 छात्रों का कोटा तय किया गया है। इसमें वर्गवार हिस्सेदारी इस प्रकार होगी :

  • 20 छात्र अनुसूचित जनजाति (ST) से
  • 10 छात्र अनुसूचित जाति (SC) से
  • 6 छात्र अल्पसंख्यक समुदाय से
  • 14 छात्र अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *