खेलरांची

64वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप: दूसरे दिन 13 इवेंट्स के फाइनल, बना नया मीट रिकॉर्ड

रांची, 28 सितंबर। बिरसा मुंडा स्टेडियम, मोराबादी में चल रही 64वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियों का जोश और रोमांच चरम पर रहा। गुरुवार को कुल 13 स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले हुए, जिनमें देशभर के नामी एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। खास बात यह रही कि 100 मीटर पुरुष वर्ग में नया मीट रिकॉर्ड बना, जबकि झारखंड की पुरुष टीम 4 गुणा 100 मीटर रिले के फाइनल में पहुंच गई, जिससे मेजबान राज्य की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

यह प्रतियोगिता एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड और झारखंड एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रही है। इसमें देशभर से 700 से अधिक एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। रेलवे स्पोर्ट्स, एसएससीबी, ऑल इंडिया पुलिस और विभिन्न राज्यों के बीच पदक जीतने की होड़ देखने को मिली।

प्रमुख परिणाम

1500 मीटर पुरुष:
स्वर्ण – सुनील डावर (एसएससीबी) – 3:46.27
रजत – अर्जुन वस्काले (मध्यप्रदेश) – 3:46.70
कांस्य – रितेश ओहरे (रेलवे स्पोर्ट्स) – 3:47.39

1500 मीटर महिला:
स्वर्ण – लिली दास (रेलवे स्पोर्ट्स) – 4:15.59
रजत – संजना सिंह (हरियाणा) – 4:15.89
कांस्य – काजल कनवाड़ी (गुजरात) – 4:17.97

शॉटपुट महिला:
स्वर्ण – योगिता (रेलवे स्पोर्ट्स) – 16.52 मीटर
रजत – शिक्षा (हरियाणा) – 15.92 मीटर
कांस्य – विधि (रेलवे स्पोर्ट्स) – 15.18 मीटर

400 मीटर महिला:
स्वर्ण – नीरू पाठक (उत्तर प्रदेश) – 52.85
रजत – ओलिवा स्टेफी (रेलवे स्पोर्ट्स) – 53.75
कांस्य – प्रिया मोहन (कर्नाटक) – 54.04

400 मीटर पुरुष:
स्वर्ण – राजेश रमेश (रेलवे स्पोर्ट्स) – 45.75
रजत – संतोष टी (एसएससीबी) – 46.05
कांस्य – रशीद (मध्यप्रदेश) – 46.23

ऊंची कूद महिला:
स्वर्ण – गोबिका के (तमिलनाडु) – 1.79
रजत – सुप्रिया बी (रेलवे स्पोर्ट्स) – 1.73
कांस्य – रीता राठौर (उत्तर प्रदेश) – 1.73

डेकाथलन पुरुष:
स्वर्ण – यूसैद (एसएससीबी) – 7212
रजत – कौशल मोहिते (महाराष्ट्र) – 7102
कांस्य – स्टालिन जॉस एस (एसएससीबी) – 7090

4 गुणा 400 मीटर मिक्स रिले:
स्वर्ण – उत्तर प्रदेश – 3:23.62
रजत – पंजाब – 3:24.78
कांस्य – तमिलनाडु – 3:25.46

डिस्कस थ्रो पुरुष:
स्वर्ण – कृपाल सिंह (ओएनजीसी) – 56.33
रजत – निर्भय सिंह (हरियाणा) – 54.95
कांस्य – धर्मराज यादव (एसएससीबी) – 54.89

100 मीटर पुरुष (नया मीट रिकॉर्ड):
स्वर्ण – मणिकांता एचएच (एसएससीबी) – 10.19
रजत – प्रणव गौरव (महाराष्ट्र) – 10.31
कांस्य – हर्ष राउत (एसएससीबी) – 10.38

100 मीटर महिला:
स्वर्ण – स्नेहा एस (कर्नाटक) – 11.62
रजत – सुदेशना शिवांकर (महाराष्ट्र) – 11.64
कांस्य – अभिनया राज राजन (तमिलनाडु) – 11.67

110 मीटर हर्डल्स पुरुष:
स्वर्ण – मानव आर (रेलवे स्पोर्ट्स) – 13.97
रजत – कृषिक एम (कर्नाटक) – 14.02
कांस्य – धनुष (तमिलनाडु) – 14.39

100 मीटर हर्डल्स महिला:
स्वर्ण – नंदनी के (तमिलनाडु) – 13.57
रजत – मोमीता मंडल – 13.84
कांस्य – श्रेया (कर्नाटक) – 13.91

सम्मान और मौजूदगी

विजेता खिलाड़ियों को भारतीय एथलेटिक्स टीम के मुख्य कोच राजेश त्रिपाठी, सुरेश कुमार, सोमनाथ मल्लिक, गोपाल श्रीवास्तव, मनोज पांडेय और अन्य अतिथियों ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर एएफआई फाइनेंस कमिटी के चेयरमैन सह झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सीडी सिंह, सचिव एसके पांडेय, प्रभाकर वर्मा, सिकंदर महतो, रणवीर सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

टेक्निकल डेलीगेट कुलदीप सिंह, सोमनाथ मल्लिक, अनवर हुसैन और मंच संचालन मो. फरीद ने संभाला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह और दर्शकों की ताली से स्टेडियम गूंजता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *