खेलरांची

64वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप: तीसरे दिन 10 इवेंट्स के फाइनल, रेलवे स्पोर्ट्स का दबदबा

रांची, 29 सितंबर। बिरसा मुंडा स्टेडियम, मोराबादी में जारी 64वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन भी खिलाड़ियों का उत्साह और प्रतिस्पर्धा चरम पर रही। सोमवार को हुए मुकाबलों में कुल 10 स्पर्धाओं के फाइनल संपन्न हुए। रेलवे स्पोर्ट्स और एसएससीबी की टीमों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

मेजबान झारखंड की 4×100 मीटर पुरुष रिले टीम फाइनल में पहुंचकर छठे स्थान पर रही। प्रतियोगिता एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड तथा झारखंड एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। इसमें देशभर से 700 से अधिक एथलीट भाग ले रहे हैं।

तीसरे दिन के प्रमुख परिणाम

पुरुष ऊंची कूद

स्वर्ण: रोहित (रेलवे स्पोर्ट्स) – 2.18
रजत: आदर्श राम (रेलवे स्पोर्ट्स) – 2.18
कांस्य: स्वाधीन कुमार मांझी (उड़ीसा) – 2.14

महिला 20 किमी रेस वॉक

स्वर्ण: मुनिता प्रजापति (रेलवे स्पोर्ट्स) – 1:36.14
रजत: कमला (राजस्थान) – 1:37.42
कांस्य: सेजल अनिल सिंह (महाराष्ट्र) – 1:38.32.88

पुरुष 20 किमी रेस वॉक

स्वर्ण: नितिन गुप्ता (एसएससीबी) – 1:24.22
रजत: परमजीत बिष्ट (उत्तराखंड) – 1:25.10
कांस्य: अमनजोत सिंह (एसएससीबी) – 1:26.27

महिला 4×100 मीटर रिले

स्वर्ण: रेलवे स्पोर्ट्स – 45.09
रजत: कर्नाटक – 45.66
कांस्य: तमिलनाडु – 45.76

पुरुष 4×100 मीटर रिले

स्वर्ण: रेलवे स्पोर्ट्स – 39.44
रजत: एसएससीबी – 39.81
कांस्य: उड़ीसा – 39.89

पुरुष शॉटपुट

स्वर्ण: समरदीप गिल (मध्यप्रदेश) – 19.79
रजत: तेजिंदर सिंह टूर (एसएससीबी) – 19.32
कांस्य: रवि कुमार (ऑल इंडिया पुलिस) – 18.23

पुरुष लंबी कूद

स्वर्ण: मो. साजिद (हरियाणा) – 7.78
रजत: सरुण पाया सिंह (उड़ीसा) – 7.77
कांस्य: भूपिंदर सिंह (रेलवे स्पोर्ट्स) – 7.58

महिला जेवलिन थ्रो

स्वर्ण: दीपिका (हरियाणा) – 54.86
रजत: करिश्मा शानिल (रेलवे स्पोर्ट्स) – 53.85
कांस्य: रश्मि के (रेलवे स्पोर्ट्स) – 52.34

महिला पोल वॉल्ट

स्वर्ण: वर्णिका (रेलवे स्पोर्ट्स) – 4.10
रजत: मारिया जैसन (रेलवे स्पोर्ट्स) – 4.05
कांस्य: कृष्णा रचन (रेलवे स्पोर्ट्स) – 3.90

पुरुष हैमर थ्रो

स्वर्ण: दमनित सिंह (पंजाब) – 68.71
रजत: आशीष जाखड़ (एसएससीबी) – 66.37
कांस्य: सहबान (एसएससीबी) – 65.69

पुरस्कार वितरण और उपस्थिति

विजेता खिलाड़ियों को मुकेश कुमार (सचिव, स्किल डेवलपमेंट एवं कौशल विकास, झारखंड सरकार), शेखर जमुआर (निदेशक, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड), भोलानाथ सिंह (उपाध्यक्ष एशियन हॉकी सह अध्यक्ष हॉकी इंडिया), बादल राज (डीएसई, रांची), अर्चित आनंद, चंचल भट्टाचार्य (रांची विवि खेल विभाग), कमलेश तिवाना (साई, रांची), विजय शंकर सिंह (हॉकी झारखंड) और शिवेंद्र सिंह (डीएसओ रांची) सहित कई गणमान्य अतिथियों ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर एएफआई फाइनेंस कमिटी के चेयरमैन सह झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. मधुकांत पाठक, झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सीडी सिंह, सचिव एसके पांडे, प्रभाकर वर्मा, सिकंदर महतो, रणवीर सिंह, अजय नायक, बंधन टोप्पो, उमेश लोहरा (डीएसओ धनबाद), राहुल कुमार (डीएसओ पाकुड़) और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

तकनीकी कार्यों का संचालन कुलदीप सिंह, सोमनाथ मल्लिक, गिरीश मिश्रा, अनवर हुसैन ने किया। मंच संचालन मो. फरीद, अनिल कुजूर, बिनोद कुमार और रमन ने संभाला।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *